फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना दल का तहसील पर प्रदर्शन

Thu, 04 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल के कार्यकर्ताओं ने किसानों व मजदूरों की  सात सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान सिरसी बांध के वाटर सील कटे होने की मरम्मत, अदवा सिरसी बांध  के नहर  व  झाल की साफ सफाई, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, सूखा राहत के चेक का वितरण करने  व मजदूरों रोजगार देने की मांग की।

इस दौरान प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया गया। कहा कि सूखे के कारण मिर्जापुर दूसरा बुंदेलखंड बनता जा रहा है।

अपना दल के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र पाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की समस्या हल करने में कोई रुचि नही है।

पढ़ा लिखा नौजवान इधर उधर नौकरी के लिए भटक रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश शुक्ला ने कहा कि किसान वर्तमान सरकार में ठगा महसूस कर रहा है। उपरौध क्षेत्र व मिर्जापुर के किसान दो वर्ष से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ नेता रमाशंकर पटेल ने कहा कि मिर्जापुर  के किसान मजदूर रोजी रोटी की मूलभूत समस्या के चक्रव्यूह में फंस चुका है।

डा. एसपी पटेल ने कहा कि सिरसी नहर का आधुनिकीकरण किया जाय जिससे उपरौध क्षेत्र के किसान सूखे के चपेट से सुरक्षित रहें।

अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष रमाकांत पटेल ने कहा कि सूखे के कारण मिर्जापुर के किसान बुंदेलखंड के दौर में प्रवेश कर चुके हैँ। धरना प्रदर्शन में शिव प्रसाद विश्वकर्मा,

घनश्याम पटेल,पप्पू पटेल,मुसाफिर,शेष नारायण पटेल,राजा राम पाल आदि ने भाग लिया। संचालन लालबहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें