फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहर में कूदा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

Fri, 22 Aug 2025 02:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में अवसादग्रस्त युवक ने गंगा नहर में कूदकर जान दे दी। रात भर शव की तलाश की गई, जिसके बाद शुक्रवार की सुबह शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकिया निवासी सुरेश यादव बृहस्पतिवार की शाम गंगा नहर में कूद गया था। जिसका शव शुक्रवार की सुबह कटका गांव के सामने मिला। नहर में कूदने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंगा नहर को बंद कराकर रातभर ग्रामीणों ने शव ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन शव सुबह मिल सका।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया गांव निवासी सुरेश यादव (27) बृहस्पतिवार की शाम को नहर में कूद गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक सुरेश यादव कई महीने से अवसादग्रस्त था। नहर में कूदते समय गांव निवासी रोशन भारती ने सुरेश को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह गहरे पानी में कुद गया। यह वाकया वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रात में ही ग्रामीणों ने नहर बंद कराकर उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन नहर पुरी तरह बंद न होने से पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव बरामद किया गया। 

बेटी को लेकर मायके चली गई थी पत्नी
मृतक की शादी पांच वर्ष पहले चुनार थाना क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव में हुई थी। कुछ महीने पहले उसकी पत्नी किसी बात पर विवाद करके अपनी एक साल की लड़की को लेकर मायके चली गई। जिससे युवक काफी अवसाद में रहता था। वह ट्रैक्टर चालक था। अदलहाट थाना पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें