मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के महंथ शिवाला स्थित लाॅन में सोमवार की शाम को एक युवक ने नशे में पिता पर गलीचा बुनने वाली कैंची से हमला कर घायल कर दिया। बचाने पहुंचे भाई को भी उसने कैंची मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोग दोनों को ट्राॅमा सेेंटर मिर्जापुर ले गए, जहां से भाई को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के रुखड़घाट निवासी रवि साहनी सोमवार की शाम को घर पहुंचा तो खाना बनाने को लेकर पिता भग्गू साहनी से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पिता अपने छोटे बेटे किशन के पास महंथ शिवाला स्थित लान में पहुंच गए। वहां पर किशन टेंट का काम करता है। कुछ देर में रवि भी वहां पहुंच गया और उसने पिता भग्गू साहनी (55) पर गलीचा बुनने वाली कैंची से हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे किशन (22) को भी उसने कैंची मारकर घायल कर दिया। सिर और हाथ में कई बार वार करने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया। आसपास के लोगों ने घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने किशन को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी रवि नशे का आदि है। पिता और भाई पर हमला करने के बाद वह भाग गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।