फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: झाड़ी में अचेत अवस्था में मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव के सामने झाड़ी में बुधवार को सुबह एक अज्ञात युवक अचेत अवस्था में मिला। उसे जिगना पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई विजयपुर भेज दिया। वहां डाॅ. मनोज वर्मा ने युवक को प्राथमिक इलाज के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आशंका है कि युवक जहर खुरानी का शिकार हुआ है। गांव में चर्चा है कि तीन व्यक्ति एक बाइक से आए और युवक को गोसीपुर गांव के सामने झाड़ी में फेंक कर भाग गए। करीब 26 वर्षीय युवक के पास एक मोबाइल फोन और पिट्ठू बैग है, लेकिन उसके पास पैसा व आधार कार्ड आदि नहीं है। कुछ होश आने पर उसने कोलकाता शब्द बताया। थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि सड़क पर बेहोश होकर गिर जाने की सूचना पर युवक को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें