फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुंबई से आने के एक दिन बाद युवक की डूबने से मौत, बीमार दादा को ले जाने आया था

विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक के तलाश के दौरान घाट पर जुटी भीड़, संवाद
विज्ञापन
जिगना। गोगांव गंगानदी स्थित शिवालय घाट पर बुधवार को गंगा स्नान के दौरान 18 वर्षीय राहुल तिवारी गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची जिगना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाकर युवक की तलाश कराई जा रही है।
गोगांव निवासी राहुल तिवारी बुधवार सुबह 10 बजे अपने फुफेरे भाई कन्हैया लाल पांडेय (18), निवासी सीतामढ़ी के साथ बाइक से शिवालय घाट पर गंगा स्नान करने गया था। 11 बजे स्नान के दौरान राहुल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। राहुल के दादा के बड़े भाई संतधर तिवारी ने बताया कि राहुल अपने पिता अनिल कुमार, मां और परिवार के साथ मुंबई में रहता था। मंगलवार सुबह ही वह बीमार दादा मंतधर तिवारी को इलाज के लिए मुंबई ले जाने के लिए गांव आया था। शुक्रवार को वह दादा-दादी को अपने साथ मुंबई ले जाने की तैयारी में था।
घटना के बाद से दादा मंतधर तिवारी और पत्नी गुमसुम हैं। राहुल दो भाइयों और एक बहन में छोटा था। इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। गोताखोरों को लगाकर तलाश कराई गई।

गंगा में डूबे युवक के तलाश के दौरान घाट पर जुटी भीड़, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें