चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के उसमानपुर मोहल्ला निवासी युवक की शनिवार रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नागेंद्र चौरसिया (32) पुत्र प्यारेलाल शादी के कुछ साल बाद से ही मुगलसराय स्थित ससुराल में परिवार के साथ रहकर ऑटो चलाता था।
मौत की जानकारी मिलने पर परिजन रविवार को युवक की ससुराल पहुंचे और शव को चुनार स्थित घर ले आए। इस दौरान किसी ने मामले की जानकारी चुनार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि युवक की छत से गिरकर मौत होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।