फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, जून में हुई थी सगाई

विज्ञापन
कछवां के जमुआरी गांव में हाईवोल्टेज करंट उतरने से से युवक अंकित की मौत के बाद लगी भीड़। स्रोत-
विज्ञापन
कछवां। जमुआरी गांव में हाईवोल्टेज करंट उतरने से मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से अंकित (23) की मौत हो गई। अंकित की जून में सगाई हुई थी। घर में उसके शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन

जमुआरी गांव निवासी अनिल कुमार सरोज ने बताया कि अंकित शुक्रवार की दोपहर घर में मोबाइल चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक घर में 11 हजार वोल्टेज का करंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से अंकित की मौत हो गई। अचानक आए करंट से घर में रखे कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जल गए। बताया कि अंकित की शादी भदोही के गोपीगंज के जगीराबाद में तय हुई थी। जून में सगाई हुई थी। अंकित दो बड़ी बहनों का इकलौता छोटा भाई था। उसने बीए तक की पढ़ाई की थी। आगे की तैयारी के लिए कछवां स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 440 वोल्ट आपूर्ति वाले ट्रांसफार्मर में कई बार 11 हजार वोल्ट का करंट उतर जाता है। इसके चलते पूर्व में भी कई लोग और पशु करंट की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को भी अचानक तेज करंट उतरने से अंकित की मौत हो गई, जबकि कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों ने कहा कि विद्युत निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। बुलाने पर लाइनमैन भी नहीं पहुंचता।

कछवां के जमुआरी गांव में हाईवोल्टेज करंट उतरने से से युवक अंकित की मौत के बाद लगी भीड़। स्रोत-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें