फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मजदूरी करने के लिए गुजरात ले जाए जा रहे सात बच्चों को कराया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आरपीएफ ने मंगलवार को मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंची गाड़ी संख्या 12938 गरबा एक्सप्रेस से सात नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया है। सभी बच्चों को काम कराने के लिए दो लोग गुजरात लेकर जा रहे थे। आरपीएफ ने दोनों आरोपियों पप्पु कुमार निवासी सोंदाहा बांके बाजार गया बिहार और रोकी सरदार गोपीनाथपुर नदिया पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों पर मानव तस्करी विरोधी धारा में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिली कि सात बच्चों को दो लोग गुजरात लेकर जा रहे हैं। इसके बाद टीम अलर्ट हुई। गाड़ी संख्या 12938 गरबा एक्सप्रेस मिर्जापुर स्टेशन पर दोपहर दो बजे पहुंची। जांच के दौरान सात नाबालिग बच्चों को डरे-सहमे हालत में दो संदिग्ध व्यक्तियों के साथ देखा गया। सभी को प्लेटफार्म संख्या तीन पर उतारकर आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर लाया गया। सभी बच्चों की उम्र 12 से 17 वर्ष के बीच है। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें रंग व बेल्ट बनाने वाली कंपनियों में काम कराने के लिए ले जा रहे थे। उनके परिजनों को एडवांस रुपये व टिकट उपलब्ध कराया गया था। 12 घंटे काम के बदले 15 से 16 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने का लालच दिया गया है। चार बच्चे बिहार और तीन बच्चे पश्चिम बंगाल के हैं। बच्चों को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें