फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नकहरा रोड स्थित मकान में मंगलवार की देर रात युवक ने कमरे में रस्सी से फंदे पर लटककर युवक ने जान दे दिया। सुबह कमरे में शव लटका देखकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय रामजी जायसवाल पुत्र स्व. सुरेश कुमार छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। सभी भाई अलग रहते है। वह अपनी पत्नी और डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ अलग रहता था। रामजी साइकिल मिस्त्री था। कुछ समय से वह काम नहीं कर रहा था। इससे वह परेशान चल रहा था। रात को वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। पत्नी और बच्चे पीछे वाले कमरे में सोए थे। वह आगे वाले कमरे में सो रहा था। रात में वह छत की ओर लगे पाईप पर रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दिया। भोर में शव लटका देखकर पत्नी ने शोर मचाया। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें