मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी मोहल्ले में सोमवार की दोपहर युवक ने फंदे पर लटकर कर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र निवसी 27 वर्षीय विक्रम चौधरी पुत्र कैलाश चौधरी न कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटक गया। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देख कर नीच उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि युवक मानिसक रूप से कमजोर था। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।