फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका के पहाड़ी गांव में एक युवक सोमवार की रात कमरे में पंखे के हुक पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। मंगलवार को सुबह पत्नी कमरे में गई तो शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी दिलीप गुप्ता (32) पुत्र पन्नालाल गुप्ता कबाड़ का काम करते थे। सोमवार की रात वे घर पर खाना खाकर सो गए। मंगलवार को सुबह उनकी पत्नी शोभा उठाने के लिए गईं तो दिलीप का शव साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। शव देख पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे। लोगों ने फंदे से उतारा, तब तक दिलीप की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिलीप दो भाइयों में बड़े थे। दो बहने भी हैं। दिलीप से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि फंदे पर लटक कर युवक ने जान दे दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें