फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के मोतीझील मार्ग पर स्थित मकान में शुक्रवार को देर रात एक युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। युवक के दिखाई नहीं देने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, परंतु दरवाजा नहीं खुला। आशंकावश लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो अंदर फंदे पर शव लटकता दिखा। पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के मोतीझील मार्ग पर कोमल प्रजापति का मकान है। कोमल रेहड़ी पर दुकान लगाते हैं। कोमल की पत्नी का एक वर्ष पहले देहांत हो गया था। दो पुत्रियां सविता एवं ममता की शादी हो चुकी है। इकलौता पुत्र पवन प्रजापति उर्फ कल्लू (18) उनके साथ रहता है। कोमल प्रजापति शुक्रवार को कोतवाली के पास स्थित पुराने मकान में थे। शुक्रवार की शाम से रात तक पवन कमरे से बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों ने दरवाजा पीटकर बुलाया, परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो पवन का शव कमरे में लोहे के सरिया के सहारे गमछे के फंदे पर लटकता दिखा। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। तब तक पिता भी पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंध्याचल कोतवाल अतुल कुमार राय ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटक कर जान दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें