चील्ह। थाना क्षेत्र के गड़गेड़ी गांव निवासी व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 61500 निकाल लिए। पीड़ित ने शुक्रवार की शाम को चील्ह थाने में तहरीर देकर के रुपये वापस दिलाने की मांग की।
चील्ह थाना क्षेत्र के गड़गेड़ी गांव निवासी राजेश कुमार यादव को किसी व्यक्ति ने फोन किया और बोला कि आपको क्रेडिट कार्ड बंद कराना है क्या। इस पर राजेश ने कहा कि हां उन्हें बंद कराना है। इस पर उसने ओटीपी मांगा। ओटीपी बताते ही खाते से 61500 रुपये निकल गए। बाद में बैंक जाने पर राजेश को पता चला कि उनके खाते से 61500 निकल गए हैं। उन्होंने चील्ह थाने में तहरीर देकर रुपये दिलवाने की मांग की है।