फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति ने कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गया। जब तक परिजन उसे नीचे उतारते, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

खैरा गांव निवासी आकाश गौड़ (35) पुत्र फूलचंद से दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री अंजलि बाहर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहकर पढ़ाई करती है। पत्नी रविता छोटे बच्चे अभिराज को लेकर चार माह पहले अपने मायके चली गई है। बड़ा पुत्र आयुष पिता के साथ रहता था। आकाश रात में कमरे में था। पुत्र आयुष पिता के लिए खाना लेकर गया। वहां पिता आकाश फंदे पर लटके दिखे। इस पर उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकाश के पिता फूलचंद ने बताया कि पुत्र घर पर ही रहता था। रात में फंदे पर लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें