फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से झुलसे युवक की ट्रामा सेंटर में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र बबुआ पोखरा मोहल्ले में 20 दिन पूर्व करंट लगने के बाद छत से नीचे गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 112 के कर्मचारियों की लापरवाही से हादसा हुआ था।
विज्ञापन

क्षेत्र के बबुआ का पोखरा निवासी 30 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र खदेरू बिंद 10 नवंबर को दोपहर छत पर थे। इस दौरान घर के बाहर से गुजरे मेन लाइन में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर 112 मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि 112 के सिपाही ने तार हटाने को कहा। तार हटाते समय मनोज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। पीआरवी वाले उसे मंडलीय अस्पताल छोड़कर भाग गए। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद मनोज को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह युवक की मौत हो गई। युवक पांच भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। मनोज को दो पुत्र व एक पुत्री है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत का जिम्मेदार पीआरवी वालों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें