फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पेचकच से हमला कर चार के किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार की दोपहर एक युवक एक घर में घुसकर पिलास और पेचकस से हमला कर दो महिला समेत चार लोगों को घायल कर दिया। घायल मंडलीय अस्पताल में उपचार कराने के बाद शहर कोतवाली पहुंचे। शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक दो माह पूर्व पड़ोस की एक लड़की को लेकर भाग गया है। इसे लेकर दोनों परिवार में आए दिन विवाद हो रहा था। रविवार को लड़की का भाई पिलास और पेचकस लेकर लड़के के घर पर पहुंचा और परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें 40 वर्षीय, 30 वर्षीय महिला समेत 32 वर्षीय और 19 वर्षीय युवक घायल हो गए। हमला कर युवक फरार हो गया। सभी लोग उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल आए। मंडलीय अस्पताल में उपचार के बाद शहर कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दिया। शहर कोतवाल रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें