मिर्जापुर। इंडियन योग एसोसिएशन (आईवाईए) की ऑनलाइन बैठक रविवार को सकुशल संपन्न हुई। जहां भारत के विभिन्न प्रदेशों से विभिन्न संस्थाओं के लोग व अनुभवी योगाचार्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विंध्याचल मंडल के कोऑर्डिनेटर युवा भारत के जिला प्रभारी योगी ज्वाला ने ओंकार मंत्रों के उच्चारण के साथ किया। प्रेसिडेंट अमरजीत यादव ने कहा कि आसन एवं प्राणायाम की विधि पूर्वक अभ्यास से हम सभी लोग अपने जीवन में पूर्ण रूप से स्वस्थ व निरोग रह सकते हैं। भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी भगवान सिंह प्राणायाम के माध्यम से स्वास्थ्य जीवन के आयामों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर महासचिव अमर सिंह भदौरिया, पीयूष कांत मिश्रा, विंध्याचल मंडल को ऑर्डिनेटर योगी ज्वाला, युवा भारत राज्य प्रभारी बृजमोहन, धीरज, केशव नाथ, वीरेंद्र श्रीवास्तव, विभा कुमारी, शालिनी सिंह, आकृति शाह, प्रियंका, रश्मि मकवाना, डा. अर्जुन रावत, शिवानी, मोनिका परमपाल सिंह, शिव भगवान सिंह आदि रहे।