फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटककर युवक और युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर/पड़री। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चेतगंज बल्ली का अड्डा मोहल्ले में बुधवार को देर रात एक युवक ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। इसके अलावा पड़री थाना क्षेत्र के अघवार गांव में फंदे पर लटककर युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के चेतगंज बल्ली का अड्डा निवासी विशाल मोदनवाल उर्फ लालू (27) पुत्र भाईलाल ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पिता भाईलाल ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पिता ने बताया कि रात में उनका पुत्र 11 बजे घर पर आया। घर आकर कमरे में सोने चला गया। पुत्र को खाना खाने और दूध पीने के लिए कमरे के पास पूछने गए कि दरवाजा बंद मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर शोर मचाया। इसके बाद भी कमरे से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर गए तो देखा कि गमछे के सहारे छत की कुंडी से पुत्र लटका है। उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल वेंकटेश तिवारी ने बताया कि युवक बाहर काम करता था। दो माह पहले घर आया था। रात में कहीं से घर आया और कमरे में फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन




उधर, बिहार के बक्सर जिले के सरना निवासी संतोष प्रजापति की पुत्री निशा देवी (19) पड़री के अघवार निवासी अपने फूफा विनोद कुमार प्रजापति के यहां कई साल से रह रही थीं। बुधवार को पड़ोसी के यहां लड़के की शादी थी। देर शाम सभी महिलाएं बरात की विदाई में गई थी। साथ में निशा भी गई थी, लेकिन बरात विदाई के कुछ देर बाद अचानक निशा घर में अकेले जाकर पंखे पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक गई। बरात विदा होने के बाद बाहर बैठी घर की महिलाएं जब घर में गईं तो निशा को दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता पाया। फंदे से लटकता देख महिलाओं ने शोर मचाया। इस पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि युवती ने फंदे पर लटककर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें