फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तालाब में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के निनवार उत्तर गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर में तालाब में नहाते समय मूक बधिर किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर को डूबते देख बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद पहुंचे परिजन किशोर काे निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के निनवार उत्तर निवासी देवी चरण दुबे का मूक बधिर 13 वर्षीय पुत्र कृष्ण दत्त दुबे दोपहर में अन्य बच्चों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद बच्चों ने उसे डूबते देख शोर मचाते हुए किशोर के परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों संग मौके पर पहुंचे परिजन तालाब से कृष्ण दत्त को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। देवी चरण के तीन पुत्रों में कृष्णदत्त बड़ा था। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पिता देवी चरण ने बताया उनके पुत्र की डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें