फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साइकिल किक से सैफई को हराकर यंग हीरोज वाराणसी ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम के कैप्टन को ट्राफी देते आयोजक समिति सदस्य।-संवाद
विज्ञापन
कछवा। आदर्श नगर पंचायत स्थित केएससी मैदान पर आयोजित पांच दिवसीय 63 वीं राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। उद्घाटन प्रदीप उपाध्याय ने फीता काटकर किया। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच यंग हीरोज वाराणसी बनाम सैफई के मध्य हुआ, दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों में उत्साह भर दिया। पहले हॉफ के दौरान दोनों टीमों के बीच शून्य गोल पर बराबरी का मुकाबला रहा। इसके बाद दर्शकों में रोमांच बढ़ गया। वाराणसी टीम के अमित यादव ने साइकिल किक के जरिए एक गोल दाग दिया। वहीं सैफई की टीम निर्धारित समय तक एक भी गोल नहीं कर पाई। इस तरह यंग हीरोज वाराणसी की टीम ने 1-0 से राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अपने नाम कर लिया। आयोजक समिति की तरफ से विजेता यंग हीरोज वाराणसी टीम को ट्राॅफी व तीस हजार रुपये नकद व उपविजेता सैफई की टीम को ट्राॅफी व बीस हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया। वहीं मैन ऑफ द मैच व सीरीज एक गोल दागने वाले वाराणसी के अमित यादव एवं बेस्ट गोलकीपर वाराणसी के ही इरशाद के नाम रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए बेहतर प्रदर्शन किया, जो कि मैच बेहद ही रोमांचकारी रहा और दर्शकों में भी भारी उत्साह रहा। ये जानकारी देते हुए आयोजनकर्ता नरेश यादव ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मैच मंगलवार को महिला खिलाड़ियों के बीच खेला जाएगा। इस अवसर पर केएससी अध्यक्ष नरेश यादव, मझवां प्रधान भुअर धरकार, अभिषेक पांडेय उर्फ आलू गुरु, जितेंद्र कन्नौजिया, कन्हैया सैनी, संतोष सिंह, जावेद आलम, शशिकांत उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें