फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बढ़े 115 मतदेय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में 115 मतदेय स्थल बढ़ गए हैं। अब इनकी कुल संख्या 2258 हो गई है जबकि पहले यह संख्या 2143 थी। सोमवार को यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र नगर, चुनार, छानबे, मड़िहान व मझवां के मतदेय स्थलों की सूची जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इसको कोई भी देख सकता है। इसमें छानबे विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 446 मतदेय स्थल हैं, इनमें 16 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं। अब इनकी संख्या 462 हो गई है। नगर विधानसभा क्षेत्र में 421 मतदेय स्थलों में 30 बढ़ाए गए हैं, अब इनकी संख्या 451 हो गई है। इसी प्रकार मझवां के 442 मतदेय स्थलों में 32 बढ़ाए गए हैं जो कि अब 474 हो गए। चुनार में 410 में 16 बढ़े और इनकी कुल संख्या 426 हो गई है। इसी प्रकार मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 424 मतदेय स्थल हैं, जिनमेंं 21 मतदेय स्थल बढ़ाए गए हैं, अब इनकी कुल संख्या 445 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें