फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कान की जांच के लिए नहीं जाना होगा बीएचयू या प्रयागराज

विज्ञापन
भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। अब कान की समस्या होने पर जांच के लिए बीएचयू या प्रयागराज नहीं जाना होगा। मेडिकल काॅलेज से संबद्ध भैराे प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में अब बेरा मशीन (ब्रेनस्टेम इवोक्ड रिस्पांस आडियोमेट्री) लगने जा रही है। इस मशीन से कान संबंधी जांच की जाती है।
विज्ञापन

इस मशीन से पता चल जाएगा कि कितने प्रतिशत सुनाई देता है। इलाज के अलावा मेडिकल रिपोर्ट बनवाते समय कोई झूठ नहीं बोल सकता कि सुनाई नहीं देता। नवजात बच्चों को न सुनाई देने या कम सुनाई देने से परेशान परिजनों की समस्या का भी हल होगा। मशीन बता देगी कि बच्चे की सुनने की क्षमता क्या है। मेडिकल काॅलेज के सहायक आचार्य व चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पंकज पांडेय ने बताया कि बहरेपन की जांच के लिए भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय में बने ईएनटी विभाग में अभी आडियोमेट्री से जांच की सुविधा है। बेरा मशीन से जांच के लिए बीएचयू या प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल जाना पड़ता है। आडियोेमेट्री जांच सब्जेटिव है। जबकि बेरा मशीन आब्जेक्टिव जांच है। इसमें जिसकी जांच करनी है, उसके सहयोग की जरूरत नहीं है। मशीन जांच कर रिपोर्ट दे देगी। कई लोग बहरेपन का मेडिकल बनवाते समय कम सुनाई देने का भी बहाना करते है तो बेरा मशीन जांच में बता देगी कि उनकी सुनने की क्षमता कितनी है। इसी तरह नवजात बच्चों को लेकर लाेगों को लगता है कि वह नहीं सुन रहा या कम सुन रहा है तो बेरा मशीन से पता चल जाएगा कि उसे सुनने की क्षमता कितनी है।
तीन तरह की होती है जांच
मिर्जापुर। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पंकज पांडेय ने बताया कि बेरा मशीन से तीन तरह की जांच होती है। पहला बहरेपन की स्थिति क्या है। कितने प्रतिशत बहरापन है। यह मशीन जांच कर बता देगी। दूसरा, कितनी आवाज ब्रेन तक पहुंच रही है। तीसरा, कान से दिमाग तक जाने वाली तंत्रिका तंत्र की स्थिति क्या है। इसके जरिये आवाज कान से होकर दिमाग तक पहुंचती है।
विज्ञापन

बेरा मशीन आ गई है। भैरो प्रसाद जायसवाल चिकित्सालय के ईएनटी विभाग में मशीन लगनी है। 16 फरवरी को मशीन इंस्टाल कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - डाॅ. पंकज पांडेय, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें