फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरो में ही होगा रहना, बाहर पुलिस देती रहेगी पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लाकडउन का तीसरा चरण शुरु होने से पूर्व शनिवार को जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल और पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने फोर्स के साथ नगर से लगर विंध्याचल आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को घरो में रहकर लाकडाउन का पालन करने की नसीहत दी। अधिकारियों के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस फोर्स ने चार पहिया वाहन व बाइक से गश्त कर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने के लिए जागरुक किया।
विज्ञापन

लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने व सुरक्षा व संक्रमण से बचाव की जागरूकता के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से फोर्स के साथ शहर क्षेत्र में पैदल मार्च का आरम्भ तहसील तिराहा से किया। यहां से शुक्लहा होते हुए से रोडवेज तिराहा, रेलवे स्टेशन, संगोमहाल, गणेशगंज, बाजीराव कटरा, मुकेरी बाजार, डंकीनगंज, गिरधर तिराहा, बाटा तिराहा, वासलीगंज, संकटमोचन तक किया गया। रेलवे स्टेशन से सीओ सिटी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कटरा रमेश यादव, देहात कोतवाल अभय सिंह, शहर कोतवाल रविंद्र यादव व विंध्याचल कोतवाल वेद प्रकाश राय ने फोर्स के साथ गश्त किया। पुलिस दो पहिया व चार पहिया वाहनों से रेलवे स्टेशन रूट मार्च निकालकर शुक्लहा, पुलिस लाईन, तरकापुर, संकटमोचन, वासलीगंज, घण्टाघर, त्रिमोहानी, टेढ़ी नीम, बल्ली का अड्डा, इमामबाड़ा, हथिया फाटक, नटवीर चौराहा, सबरी फाटक, गणेशगंज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, नारघाट, इमामबाड़ा, जान्हवी तिराहा, दूधनाथ तिराहा, लोहिया तालाब, कंतित, बंगाली तिराहा, पटेगरा नाला, विन्ध्याचल कस्बा, शिवपुर, अमरावती दुधनाथ चुंगी पर समाप्त हुआ। इसी तरह तहसील क्षेत्र में सीओ और एसडीएम ने फोर्स के साथ गश्त किया।
जिगना, प्रभारी निरीक्षक छोटक यादव ने क्षेत्र के बिहसड़ा, यादवपुर गोसीपुर, चड़ेरू चौकठा, नरोइया, फुलवरिया नयेपुर, हरगढ, श्रीनिवासधाम सहित क्षेत्र का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च मे वरिष्ठ उप निरीक्षक भरत राय, उमाशंकर यादव, हरिकेश सिंह, हरि गणेश चौरसिया, काशी नाथ सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन

जमालपुर, थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी के नेतृत्व में फोर्स ने बाइक से गश्त कर लोगों को घरों में रहने के लिए जागरुक किया। इस दौरान उप निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह, रामायण तिवारी, उमाशंकर गिरी आदि रहे।
कछवां, थानाध्यक्ष मनोज सिंह की अगुवाई में क्षेत्र में भ्रमण किया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज संजय सिंह, राजचेश सिंह, श्रीराम यादव, ओपी पाल, राकेश सिंह, सुरेंद्र पांडेय आदि रहे। ड्रमंडगंज, एसडीएम लालगंज शिवप्रसाद, थानाध्यक्ष हलिया अमित सिंह ने ड्रमंडगंज बाजार में भ्रमण कर लोगों को तीसरे लाकडाउन का गंभीरता से पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज योगेंद्र पांडेय, एसआई विजय सरोज आदि रहे।
चील्ह, पुलिस ने लाक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए चील्ह बजार,रामपुर, गहिया, कोल्हुआ, रामपुर पुराजगीर,कमासिन में रूट मार्च किया। पड़री, थानाध्यक्ष मंजय सिंह, एसआई आशुतोष राय ने पड़री बाजार, चंडिका, बेलवन, देवाहि, पहाड़ा, तोसवा, मोहनपुर, अघवार, भरपुरा, दाढ़ीराम, टेढ़ा, टौंगा, डगमगपुर आदि क्षेत्र में भ्रमण किया।
चुनार, लॉकडाउन के तृतीय चरण की घोषणा के बाद उसका अनुपालन कराए जाने के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के मुख्य मार्गों पर वाहन से रूट मार्च किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा आदि रहे।
..............................
ऑन माइक हुए डीएम-एसपी, पुलिस को सख्ती का आदेश
मुिर्जापुर। ऑन माइक होकर डीएम सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने वायरलेस सेट से जिले के सभी थानों को ऑन काल कर आपदा के मद्देनजर पुलिस को सख्ती बरतने का आदेश दिया है। लाक डाउन की अवधि बढ़ जाने के बाद एसपी के साथ पहली बार डीएम के भी आन काल हुए।
आरेन्ज जोन के तीसरे चरण में दी जाने वाली छूट की अफवाहों को रोकने के लिए और प्रशासनिक स्तर पर स्थिति नियंत्रित किए जाने की आवश्यकता के मद्देनजर सख्त कार्रवाई का फरमान आन काल जारी किया गया। जिलाधिकारी सुशील पटेल शनिवार की सुबह नौ बजे वायरलेस सेट से ऑन माइक होकर जिले के सभी थानों को आन कॉल सख्ती बरतने का फरमान जारी किया। निर्देश दिया कि बाहर से जो मजदूर आ रहे हैं। उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा जाए। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में पूर्व की भांति ही दुकानें बंद रहेंगी, लॉकडाउन का पूर्व की ही भांति यथासंभव पालन कराया जाना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने माइक को संभाल लिया। उन्होंनेे सभी थाने की पुलिस फोर्स को शनिवार की दोपहर में बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें