फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मंगला राय गोल्ड कप के नाम से होगी कुश्ती प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत स्थित मंगला राय की स्मृति में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 अक्तूबर से होने जा रहा है। प्रतियोगिता 28 अक्तूबर तक कछवां स्थित सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में चलेगी। खेल में पहले विजेता पहलवानों को भारत केशरी और भारत कुमार के नाम से शील्ड और प्रशस्ति पत्र दिया जाता था। अब मंगला राय गोल्ड कप के नाम से पुरुष और महिला वर्ग के पहलवानों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान के संरक्षक व पूर्व डीजी राम नरायन सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।उन्होंने बताया कि बताया कि इस बार कुश्ती प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस के पहलवान, एसएसबी, सीआईएसएफ, रेलवे के अलावा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, जयपुर, जबलपुर, प्रयागराज, वाराणसी के अलावा स्थानीय पहलवानों को भी मौका दिया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मंगला राय गोल्ड कप पुरुष वर्ग 75 किलो भार वर्ग में प्रथम विजेता को एक लाख रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। मंगला राय सिल्वर कप पुरुष वर्ग 61 किलो भार वर्ग में 51 हजार और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। मंगला राय गोल्ड कप महिला वर्ग 55 किलो भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये व द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। मंगला राय सिल्वर कप महिला वर्ग में 45 से 62 किलो भार वर्ग में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस बार कुश्ती मेें राष्ट्रीय पहलवान जोंटी भी आएंगे। जो कछवां अखाड़े में दो बार भारत केशरी विजेता रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय पहलवान पूजा जाट भी आएंगी। वर्ष 2010 से चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय से लेकर स्थानीय पहलवानों तक को मौका दिया जाता है। क्षेत्र के पहलवानों को भी प्रशिक्षण दिया जाता है। उनके रहने और कोच की व्यवस्था स्पोर्ट्स अथार्टी आफ इंडिया की तरफ से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें