फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुश्ती प्रतियोगिता में मिर्जापुर के पहलवानों का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान परिसर में आयोजित मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आए पहलवानों का सोमवार को सुबह वजन कराया गया। वजन के आधार पर पहलवानों को अलग-अलग भार वर्ग की कुश्ती में शामिल किया गया। शाम को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें मिर्जापुर के पहलवानों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान परिसर स्थित मंगला राय अखाड़े पर सोमवार की शाम कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन 10 जोड़ी पहलवानों ने दांव आझमाए। पहली कुश्ती आदित्य कुमार वाराणसी हास्टल और संदीप कछवां के बीच हुआ। जिसमें संदीप ने काला जंग दावा मारकर आदित्य कुमार को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती विश्वजीत वाराणसी और प्रद्युम्न यादव कछवां के बीच हुई। जिसमें प्रद्युम्न यादव ने पॉइंट के आधार पर जीत हासिल की। इसके बाद सिकंदर यादव गोरखपुर व हरिओम कछवां के बीच कुश्ती हुई। जिसमें हरिओम ने सिकंदर को धोबी पछाड़ दांव लगाकर कुश्ती अपने नाम की। सूर्यांश सिंह कछवां और हिमांशु जौनपुर के बीच भी कुश्ती हुई। जिसमें हिमांशु ने पॉइंट के आधार पर जीत दर्ज की। विश्वजीत सोनकर कछवां व मिथिलेश गाजीपुर के बीच कुश्ती हुई। जिसमें गाजीपुर के मिथिलेश ने पॉइंट के आधार पर जीत दर्ज की। उद्घाटन खेल अधिकारी भानु प्रसाद, पावरलिफ्टर निधि सिंह पटेल व पूर्व पुलिस महानिदेशक आरएन सिंह ने किया। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, रमाशंकर सिंह संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न स्थानाें से महिला व पुरुष पहलवान पहुंचे हैं। इनमें हरियाणा, रोहतक, एसएसबी, दिल्ली के पहलवान भी शामिल हैं। कुश्ती से पहले सोमवार की सुबह 128 पहलवानों ने वजन कराया। वजन के बाद अलग-अलग भार वर्ग के पहलवानों का वर्गीकरण किया गया। सभी पहलवानों से उनके आधार कार्ड की फोटो प्रति ली गई। कुश्ती प्रतियोगिता में प्रत्येक भार वर्ग के पहलवानों को उनके वजन में एक किलो की छूट दी गई। पहलवान का जिस भार वर्ग में वर्गीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें