फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अदलहाट के पहलवानों ने कायम किया दबदबा

विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में दांवपेंच आजमाते प्रतिभागी, सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता प्रतियोगिता का श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज में शुभारंभ
विज्ञापन

जमालपुर। श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अदलहाट के पहलवानों ने दबदबा कायम किया।
सीनियर बालिका वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में रतन नगर क्षेत्र की खिलाड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 95 किलो बालक वर्ग में अदलहाट के प्रियांशु प्रथम रहे। जूनियर वर्ग के 100 किलो भार वर्ग में गौरव यादव (अदलहाट) विजेता बने। 55 किलो भार वर्ग में जरगो के आयुष ने अदलहाट के महेश को और 45 किलो भार वर्ग में जरगो के राजकुमार ने नगर क्षेत्र के विपिन कुमार को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग के 38 किलो भार वर्ग में जरगो के सूरज यादव और 40 किलो में गंगा क्षेत्र के आनंद यादव ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में सीनियर 54 किलो में अदलहाट की नरगिस, सब जूनियर 40 किलो भारवर्ग में प्रिया और जूनियर में 48 किलो भारवर्ग में पलक और 60 किलो भार वर्ग में निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेफरी की भूमिका केशव प्रसाद सिंह और सतीश सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें