फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है कार्यशाला

विज्ञापन
चुनार राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में विचार व्यक्त करती हुई प्राचार्य डा. माधवी शुक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- राजकीय महाविद्यालय में सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को ईनोवेटिव टेक्नीक्स इन साइंस विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इनोवेशन इंस्टीट्यूशन काउंसिल (आईआईसी) और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है।
विज्ञापन

उद्घाटन प्राचार्य डॉ. माधवी शुक्ला ने किया। आईआईसी के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार ने कार्यशाला का संक्षिप्त विवरण दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ माधवी शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार क्षमता एवं अनुसंधान प्रवृत्ति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यशाला के प्रथम दिवस का आयोजन भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष व्याख्यान का विषय सस्टेनेबल मैटीरियल फॉर नेक्स्ट जनरेशन सुपरकैपसिटर एप्लिकेशन रहा। मुख्य वक्ता डॉ. अच्छे लाल सरोज ने ऊर्जा भंडारण की आधुनिक तकनीकों, सतत सामग्री के उपयोग और भविष्य की सुपरकैपेसिटर तकनीक की उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। संयोजन भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. चंदन साहू व संचालन डॉ. शिखा तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें