फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संगठन और बूथ तक अपना दल एस को मजबूत करें कार्यकर्ता

विज्ञापन
अपना दल की बैठक में छानबे विधायक रिंकी कोल का स्वागत करते कार्यकर्ता, स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित रेलवे के दक्षिणी गेट के सामने स्थित कार्यालय में शनिवार को अपना दल एस की जिला संगठन की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर बूथों की मजबूती पर विचार किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि छानबे विधायक रिंकी कोल और विशिष्ट अतिथि आनंद सिंह ने कार्यकर्ताओं को होली की बधाई दी। जिलाध्यक्ष लोटनराम बिंद ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। कहा कि जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर बूथों को मजबूत करें। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद व संचालन प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद ने किया। मुख्य एजेंडा में विधानसभा से लेकर बूथ तक बारी-बारी से समीक्षा की। इस अवसर पर दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, मुन्नर सिंह पटेल, राम सकल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ पप्पू पटेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें