फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर से वंचित मतदाताओं का सहयोग करें कार्यकर्ता : सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को शिविर लगाया गया। इस अवसर पर मझवां व नगर विधानसभा क्षेत्र से आए बूथ लेवल एजेंट को एसआईआर का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक में अपनी पार्टी के सभी बीएलए से मौजूदा एसआईआर अभियान में प्रत्येक बूथ की प्रगति रिपोर्ट ली गई। इस दाैरान सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि एसआईआर अभियान में सभी बूथ लेवल एजेंट सक्रिय रहें। कहा कि सभी बीएलए पहले तो अपने परिवार के वोटरों के बारे में पूरी जानकारी करें। उसके बाद जो मतदाता एसआईआर से वंचित रह गए हैं उनका सहयोग करें। सभी कार्यकर्ता अभी से आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का कहीं भी उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर दामोदर प्रसाद मौर्य, संतोष गोयल, सत्यप्रकाश यादव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, डॉ. देवेन्द्र सिंह, राममिलन यादव आदि रहे। चुनार के स्वामी लान में चुनार विधानसभा के बीएलए का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर चुनार विधानसभा अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, दिनेश यादव, महिपाल सिंह आदि रहे। मड़िहान विधानसभा का बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण दीपनगर स्टेडियम में हुआ। इस मौके पर शैलेष पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, रामजी मौर्या, गणेश केशरी, विकास केशरी, जमुना यादव आदि रहे। छानबे विधानसभा के बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण लालगंज विकास खंड के खजुरी में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें