फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मड़िहान से मिर्जापुर तक 27 किमी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 70 करोड़ की स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान से मिर्जापुर तक आने वाले मार्ग का चौड़ीकरण करने के लिए 70 करोड़ के कार्ययोजना को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 24 करोड़ रुपये अवमुक्त हो गए हैं। मार्ग का चौड़ीकरण होने से आवागमन और बेहतर होगा। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित मड़िहान से मिर्जापुर तक आवागमन को बेहतर करने के लिए 27.150 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने स्वीकृति प्रदान की है। परियोजना की लागत 70.10 करोड़ है। इसमें से 24.53 करोड़ की धनराशि प्रथम चरण के लिए अवमुक्त कर दी गई है। मार्ग का निर्माण प्रांतीय खंड और निर्माण खंड दो को करना है। प्रांतीय खंड में 22 किमी और निर्माण खंड दो में पांच किमी मार्ग पड़ेगा। इस समय मार्ग सात मीटर है। जिसे चौड़ा करके 10 मीटर करना है। चौड़ीकरण में बिजली के पोल आदि हटाने के लिए बिजली विभाग को पांच करोड़ 71 लाख और पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग को दो करोड़ पांच लाख रुपये मिलेेगा। चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता एके पांडेय ने बताया कि 70 करोड़ रुपये से मार्ग का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। 24 करोड़ रुपये अवमुक्त हुआ है। टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें