फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल से योग्य जिले के कार्यकर्ता

Wed, 27 Sep 2017 11:34 PM IST
mirzapur news
विज्ञापन
अरुण स‌िंह
विज्ञापन
 'विकास पागल हो गया है।' राहुल गांधी के इस बयान ने भाजपा में खलबली पैदा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे जिला स्तर के कार्यकर्ता भी राहुल गांधी से योग्य हैं। उनको कोई गंभीरता से नहीं लेता क्योंकि वे बिना सोचे-समझे बोलते हैं।
विज्ञापन


बुधवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद अष्टभुजा डाक बंगले में बातचीत में कहा कि आज भारत के 78 फीसदी भूभाग पर भाजपा का शासन है। राहुल गांधी जिस पार्टी के उपाध्यक्ष हैं, उसकी सरकार में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। शायद यही विकास उनको अच्छा लगता है। पिछली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। भाजपा सरकार ने 30 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले, 450 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया  और 25 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब और तीन करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा वितरित किया। सरकार ने दवा की कीमतें घटाया तो हृदय रोगियों के ऑपरेशन का खर्च आधा व घुटनों के ऑपरेशन में 69 फीसदी तक की कमी हुई है।

सरकार ने 70 हजार करोड़ गरीबों के खाते में सीधे धन ट्रांसफर जैसी योजनाओं से देश की गरीब जनता को लाभान्वित किया । केरल व पश्चिम बंगाल की हिंसा के प्रति काफी गंभीरता से चर्चा हुई । हिंसा के विरोध में केरल में अक्टूबर में एक यात्रा भी निकाली जाएगी । सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर देश की अखंडता के लिए 31 अक्टूबर को रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत सर्टिफिकेट वितरित किया जा रहा है। इस दौरान विधायक रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, राहुल कोल, शुचिस्मिता मौर्य, बालेंदुमणि त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, आशुकांत चुनाहे, संतोष गोयल, विनोद सोनकर, वीरेंद्र प्रताप यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें