फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से जीप सवार श्रमिक की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
हलिया गड़बड़ा राजा गांव निवासी कलेक्टर धरकार की फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम को सेमरा चौराहे के पास जीप व ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जीप सवार मजदूर की साइड टक्कर लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। जीप चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के गड़बड़ा राजा गांव निवासी श्रमिक कलेक्टर धरकार (36) पुत्र स्व. चमरु लालापुर निवासी एक किसान के यहां दो हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से धान की रोपाई कराने का ठेका लिया था। बृहस्पतिवार को वह रोपाई कराकर श्रमिकों को घर छोड़कर किसान के यहां हिसाब कराने के लिए जीप में बैठकर जा रहा था। हलिया-ड्रमंडगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम को सेमरा चौराहे के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने साइड से टक्कर मार दिया। धक्का लगने के बाद जीप पलट गई। कलेक्टर जीप में किनारे की ओर बैठा था। इस कारण ट्रैक्टर से धक्का लगने पर वह गंभीर रूप से घायल हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस के सूचना दिया। जब तक कलेक्टर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल जीप चालक विजयी (40) पुत्र मुन्नीलाल पटेल को उपचार के लिए पीएचसी पहुंचाया। सूचना पर एसडीएम लालगंज अमित शुक्ला, सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने म़ृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक श्रमिक को दो पुत्र अरुण, करन व पुत्री आंचल, काजल हैं। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता की पिछले वर्ष मौत हो चुकी है। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक की पत्नी प्रमिला और माता का रो-रो की हाल बेहाल है। वह झुग्गी झोपड़ी में रहकर परिवार का जीविकोपार्जन करता था। शुक्रवार को वह काम करने के लिए दिल्ली जाने वाला था। सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राली व जीप को कब्जे में ले लिया गया है। इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें