विन्ध्याचल। थाना क्षेत्र के पक्का घाट गली में मकान के निर्माण कार्य में लगा मजदूर दोपहर में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल मजदूर को मंडलीय अस्पताल लाया गया। पक्का घाट गली बृहस्पतिवार की दोपहर को एक मकान के कार्य के दौरान मजदूर बाबू नंदन (37) निवासी सिकरा कला डडवा पकसेड़ा छत से जमीन पर गिर गया। मकान मालिक उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।