फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ कर नगदी समेत एक लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर चौकी से तकरीबन दो किमी की दूरी पर ओबराडीह (कमलापुर) गांव में बुधवार की शाम को किसान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार नगदी और आभूषण चोरी कर लिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी किसान शिवा सिंह पटेल बुधवार की सुबह अपनी पत्नी तारा देवी के साथ खेत पर निराई करने गए थे। शाम लगभग छह बजे घर वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ था। ताला टूटा देखकर पति-पत्नी भौंचक रह गए। घर के अंदर जाकर देखा तो दो बाक्स का भी टाला टूटा था। उसमें रखे 10 हजार नगदी, एक मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, दो कान की बाली, एक झुमका व आठ सौ ग्राम चांदी का गहना कुल लगभग एक लाख का सामान चोरी हो गया। किसान ने बताया कि उनका पुत्र अपनी पत्नी व बच्चों के साथ 20 वर्षों से दिल्ली में रह कर काम करता है। खेत से लौटने के बाद घटना की जानकारी बु़धवार की देर शाम डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस जांच में जुट गई। बृहस्पतिवार की सुबह चोरी की तहरीर संतनगर चौकी पर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें