राजगढ़। ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ 40 लाख की लागत वाली 54 परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई। स्वीकृत परियोजनाओं के तहत जल्दी ही काम शुरू करने की क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने उम्मीद जताई।
बैठक के दौरान ब्लाॅक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि एक साल में केवल दो करोड़ रुपये ही खर्च किए जाने हैं। ऐसे में सभी 107 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 83 ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव लिए गए हैं। बीडीओ रमाकांत ने बताया कि पंचम वित्त एवं पंद्रहवें वित्त निधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ पेयजल योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना समेत बाकी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बीडीओ ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत 64.26 लाख मानव दिवस का सृजन किए गए। बैठक में कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास परियोजना विभाग से संबंधित अधिकारियों ने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। बैठक में सीडीपीओ विमलेश पाल, गुलाब मौर्य, राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, जन्मेजय सिंह आदि मौजूद रहे।