फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 61 आवासों का काम अधूरा, चार सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में पीएम और सीएम आवास योजना की समीक्षा की गई। इसमें आवास निर्माण की प्रगति धीमी होने पर बीडीओ वीरेंद्र आर्य ने चार सचिवाें को नोटिस जारी किया। साथ ही एक हफ्ते में सभी आवासों का काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सामने आया कि वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 417 आवासों में अभी तक 61 का काम पूरा नहीं हो पाया है। 10 आवासों की छत की ढलाई के बाद काम अधूरा पड़ा हुआ है। इस पर बीडीओ ने सचिव संतोष कुमार, राहुल दत्त, श्रीप्रकाश और आलोक कुमार को नोटिस जारी किया। साथ ही एक सप्ताह के अंदर सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा निर्धारित समय के अंदर आवास का काम पूरा नहीं होने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें