बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सभागार में बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष लालबहा
जिला कार्यालय पर मंडल कार्यसमिति सत्यापन व प्रवास योजना की बैठक
मिर्जापुर। बरौधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सभागार में मंगलवार को मंडल कार्यसमिति सत्यापन और प्रवास योजना के लिए बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सत्यापन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने की बात कही गई।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, मंडल स्तर पर कार्यसमिति के सत्यापन और सभी मंडलों में प्रवास योजना को प्रभावी रूप से लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने कहा कि हर पदाधिकारी को अपने-अपने प्रवास क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करना है।
संचालन जिला कोषाध्यक्ष एवं अभियान सह संयोजक चंद्रांशु गोयल ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, बालेंदुमणि त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा संजय भाई पटेल, शरदेंदुमणि त्रिपाठी, चिंतामणि मौर्या, सुनीता शर्मा, इन्द्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।