फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dream 11 News: ड्रीम इलेवन पर तीन करोड़ जीते, किस्मत बदली तो शख्स ने कहा- घर बनवाऊंगा, बच्चों को शिक्षा दूंगा

Thu, 03 Apr 2025 10:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: ड्रीम इलेवन पर खेलकर मिर्जापुर के दयाराम ने करोड़ों रुपये जीत लिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे नहीं खेलेंगे। इन रुपयों से अच्छा घर बनाएंगे और बच्चों को शिक्षित करेंगे। उनका सपना पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
ड्रीम इलेवन पर जीतने वाले दयाराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dream 11 Winner News: ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर मिर्जापुर के डढ़िया के दयाराम ने तीन करोड़ रुपये जीते हैं। विकास खंड क्षेत्र के पड़रिया कला के डढ़िया मौजा निवासी दयाराम ने बताया कि ढाई वर्ष पहले ड्रीम इलेवन पर मैच खेलना शुरू किया और 2025 में हो रहे आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स और किंग्स इलेवन पंजाब मैच के दौरान तीन करोड़ रूपये जीत लिए। 

विज्ञापन




दयाराम ने बताया कि मड़िहान तहसील में एक अधिवक्ता के पास मुंशी का काम करते थे। इस दौरान ढाई वर्षों से ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर कई मैच खेले और 5 हजार से लेकर 75 हजार रुपये भी जीते थे। ड्रीम इलेवन में मैच खेलने के लिए पत्नी पार्वती देवी का बड़ा सहयोग मिला।
विज्ञापन


46 वर्ष के दयाराम बचपन से ही मैच खेलते थे। ढाई वर्ष पूर्व ड्रीम इलेवन एप डाऊनलोड कर मैच खेलना शुरू किए। आईपीएल 2025 में खेलने के लिए दयाराम ने तहसील जाना बंद कर दिया था और मैच में लगे रहते थे। तीन करोड़ रुपये जीत लिए। 
विज्ञापन


दयाराम को दो लड़के एक लड़की है। इस जीत के साथ दयाराम अब कभी ड्रीम इलेवन पर मैच नहीं खेलेंगे। वे जीते हुए पैसे से अब बच्चों को अच्छी शिक्षा और उनकी परवरिश के साथ परिवार की देखभाल करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें