फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकष्ठी व्रत रखकर महिलाओं ने किया गणेश पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संकष्ठी व्रत रखकर महिलाओं ने विघभनहर्ता भगवान गणेश पूजन अर्चन किया। तिल व गुड़ का भोग लगाकर पुत्रों के कुशलता की दुआ मांगी। संकष्ठी व्रत पर अन्य दिनों के अपेक्षा बाजार में ज्याद चहल पहल रही। कपड़े, फल व मिठाईयों के अलावा भगवान गणेश मूर्ति की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

नगर के वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार, सिविल लाइन समेत अन्य बाजारों में पूजा पाठ में प्रयोग होने वाले ईख, बेर, सीताफल, मकोय समेत अन्य मौसमी फलों की खरीदारी में लोग दिनभर जुटे रहे। शाम होते ही महिलाएं संकष्ठी चतुर्थी व्रत की तैयारी में जुट गई। साफ-सफाई कर चौका पर गाय के गोबर से गौरी-गणेश बनाकर चांद निकलने की प्रतिक्षा में जुट गयी। निर्धारित समय पर चांद का दर्शन होते ही चहुंओर घंटी, शंख के साथ ही थाली की आवाज से आसपास का इलाका गुंजायमान हो उठा। मान्यतानुसार इस दिन व्रत रखने से वर्ष भर बच्चे सुखी रहते हैं। बच्चों को बुरी नजर से बचाने के साथ ही बच्चों के जीवन संकट हरने की विघभनविनाशक से कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें