फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शराब की बिक्री के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम चंदौली में बिक रहे अवैध शराब के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया। शनिवार को ब्लाॅक मुख्यालय व जमालपुर थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर महिलाओं ने गांव में अवैध शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की।महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहे शराब के चलते उनका उत्पीड़न हो रहा है, वहीं गांव में छोटे-छोटे बच्चे नशे के आदि होते जा रहे हैं। नशे में कुछ पुरुषों की घर में आए दिन पत्नियों से विवाह होता है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि अतिशीघ्र शराब की बिक्री बंद नहीं हुई, तो धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में श्याम देवी, सोनी, मंजू देवी, अंजली, पिंका, मन्नी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें