फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने भवन में शुरू हुआ महिला आईटीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय महिला आईटीआई का अपने निजी भवन में संचालन शुरू हो गया है। एक जनवरी से यह अनगढ़ से अपने बथुआ स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में संचालित किया जा रहा। है। फिलहाल अभी तीन ट्रेड ही संचालित होंगे। महिला आईटीआई का संचालन पिछले कई वर्षों से अनगढ़ स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में हो रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2021 दिसंबर में नए भवन को आईटीआई को हैंडओवर कर दिया गया। इस समय इस महिला आईटीआई में तीन ट्रेड संचालित हैं। इसमें सिविंग, इंब्रायडरी व फैशन डिजाइनिंग टेक्नालाजी है। प्रत्येक ट्रेड में 20- 20 सीटें हैं। वर्तमान में तीनों ट्रेड में कुल 52 छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई पीके शाक्यवार का कहना है कि महिला आईटीआई के अपने भवन में आ जाने से पठन- पाठन में काफी राहत है। समय- समय पर उनको अन्य उपयोगी जानकारी भी दी जा रही है। आईटीआई की द्वितीय चरण की आनलाइन परीक्षा 16 जनवरी से शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई हैं। परीक्षा आनलाइन होगी । कोविड को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें