फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिलाओं ने वट वृक्ष की 108 बार परिक्रमा की

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वट सावित्री व्रत पर अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने सोमवार को महागौरी का पूजन किया। साथ ही कच्चे सूत से 108 या उससे अधिक बार वट वृक्ष की परिक्रमा की।
विज्ञापन

नगर में पक्काघाट, संकठाघाट, कचहरीघाट, नारघाट सहित अन्य गंगा घाटों पर महिलाओं ने स्नान ध्यान किया। गंगा तट और मंदिराें के आसपास मौजूद वट वृक्ष के आसपास सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटी रही। बरियाघाट स्थित श्रीरामटेक और श्री पंचमुखी महादेव मंदिर के पास मौजूद वट वक्ष का पूजन किया। कच्चे सूत से वृक्ष की परिक्रमा की। पूजन अर्चन का दौर दोपहर तक चलता रहा। वट सावित्री व्रत की कथा सावित्री व सत्यवान से जुड़ी है। सत्यवान का जीवन बचाने के लिए सावित्री ने बरगद के पेड़ के नीचे कठोर तपस्या की थी। यमराज उसके दृढ़ संकल्प से प्रभावित हुए और उनके पति को जीवन दान दे दिया। तभी से ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत की प्रथा चली आ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरोवर तट के आसपास मौजूद वट वृक्ष के पास पूजन अर्चन के लिए महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें