फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के महुगढ़ ग्राम पंचायत के छतरिहा में मंगलवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

महुगढ़ ग्राम पंचायत के छतरिहा निवासी संतोष पाल की 36 वर्षीय पत्नी वंदना की मंगलवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मृतका के भाई जयचंद पाल निवासी मड़वा धनावल थाना ड्रमंडगंज ने हत्या की आशंका जताते हुए हलिया थाने में तहरीर दी। सूचना पर पहुंची सीओ लालगंज मंजरी राव व उप निरीक्षक बाली मौर्य ने जांच पड़ताल की। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। सीओ मंजरी राव ने मृतका के पति संतोष पाल, सास नीतू व ससुर गामा पाल से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मंजरी राव ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें