फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव के चुनमुनिया बगीचे के पास लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर सड़क के किनारे बृहस्पतिवार को सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पटेहरा कला गांव के पकौड़ीपुरा निवासी फूलपत्ती (35) पत्नी राजू का शव चुनमुनिया बगीचे के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही फूलपत्ती का सबसे छोटा पुत्र संदीप मौके पर पहुंचा। मां के शव को देखते ही फफक कर रोने लगा। आठ वर्षीय पुत्र संदीप ने बताया कि पड़ोस की एक महिला का मोबाइल फोम मां से टूट गया था। उसी को बनवाने बुधवार को सुबह 10 बजे घर से दीपनगर के लिए निकली थी। रात तक घर नही पहुंचीं। ग्रामीणों ने बताया कि महिला को देर शाम तक दीपनगर बाजार में ही देखा गया था। बृहस्पतिवार को सुबह गेहूं की फसल काटने जा रही महिलाओं ने सड़क किनारे शव देख शो मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। फूलपत्ती से तीन पुत्र हैं। संदीप सबसे छोटा है। पति राजू दो पुत्रों के साथ प्रयागराज में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। संदीप मां के साथ घर पर रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। तहरीर मिली तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें