फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केंद्रीय पैथालॉजी में मरीजों की 15 दिन से जांच बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मेडिकल काॅलेज के केंद्रीय पैथालाॅजी में पिछले 15 दिन से कई महत्वपूर्ण जांच नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि पैथालॉजी में जरूरी सामग्री ही खत्म हो गई है। जल्दी ही जरूरी सामग्री नहीं मंगाई गई तो कई और जांच भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के केंद्रीय पैथालाॅजी में कई प्रकार की जांच होती है। जिसका लाभ मरीजों को मिलता है, परंतु पिछले 15 दिन से केंद्रीय पैथालॉजी में कई प्रकार की जांच नहीं हो रही है। सीरम क्रिटनीन, बिल रूबिन, सीरम प्रोटीन, यूरिया, लीवर फंक्शन टेस्टर आदि की जांच नहीं हो रही है। इसके चलते मरीजों को बाहर महंगे दाम पर पैथालाॅजी में जांच के लिए विवश होना पड़ रहा है। सीबीसी में रक्त की सभी प्रकार की जानकारी मिलती है। ऐसे में अगर जांच व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटती है तो मरीजों ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ सकता है। उधर, अस्पताल प्रशासन वित्त नियंत्रक के यहां सामग्री मंगाने के लिए अनुमति नहीं मिलने की बात कह रहा है, जबकि वित्त नियंत्रक अर्चना त्रिपाठी का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चार दिन पहले जून माह तक के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी की अनुमति दे गई है।
मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. तरुण सिंह का कहना है कि जांच के लिए जरूरी सामग्री खत्म हो गई है। पूरे प्रदेश में एक निजी संस्था जरूरी जांच सामग्री उपलब्ध कराती है। पैथालाॅजी से डिमांड आने पर खरीदारी की अनुमति के लिए पत्र प्राचार्य और उनकी तरफ से वित्त नियंत्रक के पास भेजा गया है। वहीं पर अनुमति के लिए पत्र पड़ा हुआ है। मुख्य कोषाधिकारीअर्चना त्रिपाठी का कहना है कि निजी कंपनी जांच के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध करा रही है। स्वास्थ्य विभाग से कंपनी का अनुबंध पत्र मांगा गया था, जो उपलब्ध नहीं हुआ कराया गया है। फिलहाल चिकित्सा सुविधाएं प्रभावित न हों, इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जून तक के लिए खरीदारी की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें