राजगढ़। थाना क्षेत्र के कोन गढ़वा निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह के चलते घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।