फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के राजपुर नहर पुलिया के पास रविवार को सुबह ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के भेंवर करमनपुर निवासी प्रतीक सिंह (19) रविवार को सुबह चार बजे अपनी मौसी को रेलवे स्टेशन मिर्जापुर छोड़ने गए थे। मौसी को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में राजपुर नहर पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में प्रतीक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा गया।
ट्रैैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। प्रतीक के दादा दशरथ सिंह ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया कि उनका पौत्र अपनी मौसी को छोड़कर बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई है। ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें