जिगना। थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव में बुधवार की शाम को घर से टोकरी में गोबर लेकर खेत मे फेंकने जा रही विवाहिता की करंट की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी छोटक यादव, उप निरीक्षक शिवानंद राय हरि केश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोसीपुर गांव निवासी रमेश कुमार बिंद की पत्नी 35 वर्षीय मंजू देवी बुधवार को शाम घर से टोकरी में गोबर भर कर खेत मे फेंकने जा रही थी। वह घर से लगभग 50 मीटर दूर पहुंची थी कि पड़ोसी के यहां केबल लटका हुआ था। तार कटा हुआ था। जो महिला के गर्दन में फंस गया। महिला ने हाथ से केबल हटाने का प्रयास किया। जब तक करंट से महिला की मौत हो गई। तार की चपेट में आया देख परिजन दौडे और तार को बांस से हटाया। परिजन मंजू देवी को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंजू देवी के मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।