फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वज्रपात से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के पट्टी कला गांव निवासी बालक की सोनभद्र के सुकृत स्थित ननिहाल में वज्रपात से मौत हो गई। मुआवजा दिलवाने के लिए बुधवार की दोपहर लेखपाल ने पट्टी कला में उसके घर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार की। सोनभद्र से पोस्टमार्टम के बाद बालक का शव उसके घर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पट्टी कला निवासी राजकुमार का 10 वर्षीय पुत्र अजय चौहान सुकृत स्थित अपने मामा के घर गया था। मंगलवार की दोपहर वह मामा के साथ बाइक से चंदौली नौगढ़ थाना के खोतहड़ गांव में स्थित खेत पर डीजल पहुंचाने जा रहा था। सुकृत के मद्धूपुर नौगढ़ मोड़ के पास स्थित दुमुहवा पुल के पास बिजली चमकने लगी। अजय के मामा ने बाइक मार्ग पर खड़ी कर पेड़ के नीचे शरण ली। अजय बाइक पर ही बैठा रहा। इस दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची सुकृत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद बालक के शव को उसके घर लाया गया। लेखपाल जोखन राम ने बताया कि बालक की रिपोर्ट तैयार कर तहसील में भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें