मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने सीट बेल्ट और हेलमेट न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। साथ ही लोगों को यातायात जागरूकता के लिए पैम्फ्लेट व गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। एआरटीओ रविकांत शुक्ला ने बिना सीट बेल्ट और हेलमेट लगाए 25 वाहन चालकों का चालान किया। 150 वाहन चालकों को पैम्फ्लेट देकर जागरूक किया। यात्रीकर अधिकारी प्रमोद कुमार ने करनपुर चौकी के पास 31 वाहनों का चालान किया। 65 लोगों को पैम्फ्लेट दिया। यात्रीकर अधिकारी रामसागर ने नरायनपुर तिराहा पर 36 लोगों को चालान किया। एआरटीओ ने बताया कि प्रथम बार चालान 500 रुपये होगा। दोबारा नियम विरुद्ध मिलने पर एक हजार रुपये देना होगा। सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन ऑनलाइन पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा।